फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार कार से कुचलने पर व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित आजाद नगर के निकट बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने विक्रम की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में सरसेहड़ी निवासी विक्रम ने बताया कि उसकी रामपुर मोड़ पर फ्रूट की दुकान है। उनके ताया राकेश कुमार आजाद नगर के सामने अंबाला-जगाधरी हाईवे पार कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने आकर राकेश कुमार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि कार का बंपर आदि टूटकर गिर गया था। लेकिन नंबर का नहीं पता चल पाया। घायल राकेश कुमार को कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। विक्रम ने बताया कि ताया राकेश कुमार के पास दो लड़कियां व एक लड़का है। दोनों लड़कियां शादीशुदा हैं तो बेटा दिव्यांग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें