फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्म से महान होता है इंसान : नवीन

Mon, 11 Sep 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। गांव थंबड़ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। समापन पर भंडारा लगाया गया। कथा व्यास नवीन कृष्ण महाराज ने कहा कि किसी से कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। न जातिगत न किसी अन्य तरह से।
उन्होंने कहा कि जन्म अथवा जाति से कोई इंसान नीच नहीं होता बल्कि अपने बुरे कर्मों से ही वह नीच होता है। इसी प्रकार अपने अच्छे कर्मों से ही इंसान महान होता है न कि किसी जाति अथवा धर्म से। सभी इंसान भगवान ने बनाएं हैं, कोई छोटा बड़ा नहीं है, सभी एक समान हैं। सभी इंसानों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कथा के दौरान बिना जातिगत अथवा धर्म के भेदभाव के उन लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इस अवसर पर जनक सिंह, योगेश गुप्ता, कंवरपाल, सौरव राणा, गौरव राणा, जयबीर राणा रिंकू, महाबीर सिंह, गौतम राणा, रामकुमार नंबरदार, प्रमोद राणा, बीरबल राणा, प्रताप पप्पी, अंकुर, सुरेश पाल, राजकुमार, राकेश राणा, बजिंद्र सिंह, इंद्र राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें