फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाभी से संबंध के शक में युवक की हत्या का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। साहा थाना क्षेत्र में 16 साल पहले रामनाथ (22) की हत्या कर शव खुड्डा गांव के खदान में फेंकने के मामले में सीआईए-2 की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-2 की टीम ने मुख्य आरोपी बिहार के सीतामढ़ी के कोईली टोल बेगहा निवासी राम रखा (40) को काबू कर लिया। आरोपी ने भाभी से संबंध होने के शक में भाई के साथ मिलकर रामनाथ की हत्या की थी।
बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी का दूसरा भाई ज्ञानी सिंह भी हत्या के मामले में नामजद था। लेकिन उसकी 2009 में रेल हादसे में मौत हो गई थी। आरोपी राम रखा को कोर्ट ने पीओ घोषित कर 10 हजार रुपये का इनाम रख दिया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत आरोपी को काबू किया गया।
विज्ञापन

फैक्टरी ठेकेदार था आरोपी राम रखा का भाई : इस मामले में साहा थाना पुलिस ने मृतक के भाई बिहार के सीतामंडी टोला बकौरी गांव निवासी श्याम यादव की तहरीर पर गन्नी सिंह व राम रखा पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक के भाई श्याम का आरोप था कि तीन भाइयों में से रामनाथ दूसरे नंबर पर था।
दोनों साहा औद्योगिक क्षेत्र के सामने बीयर फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी में काम चलने के कारण रामनाथ फैक्टरी में ही चाय बेचता था। आरोपी का भाई मामचंद अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान रहता था। रामनाथ का उनके घर आना जाना था। 14 अप्रैल को पता चला कि आरोपी का भाई ठेकेदार ज्ञानी सिंह रामनाथ को बाइक पर लेकर गया था।
विज्ञापन

उस रात दोनों आरोपी व भाई रामनाथ फैक्टरी में नहीं आया। जब ज्ञानी सिंह के किरायेदार मामचंद से पता किया तो सामने आया कि ज्ञानी सिंह व राम रखा ने किसी को रात बेल्टों, लात-मुक्के से काफी पीटा था।
जांच पड़ताल की तो रामनाथ का शव साहा पावर हाउस के पास खदानों में पड़ा था। रामनाथ की नाक से खून बह रहा था व शरीर पर काफी चोटें आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें