फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में एक बार फिर कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुई मैमोग्राफी की सुविधा

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मैमोग्राफी के लिए पहुंची महिला मरीज व उनके तीमारदार: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दो माह से महिला ऑपरेटर न होने के कारण ठप पड़ी मैमोग्राफी मशीन एक बार फिर शुरू हो गई है। ऐसे में अटल कैंसर केयर केंद्र व सर्जरी, महिला ओपीडी में स्तन कैंसर की जांच के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिली है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन को अभी तक महिला ऑपरेटर नहीं मिली है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी संबंधित कंपनी की महिला इंजीनियर को बुलाकर यह मशीन चालू करवाई गई है। महिला इंजीनियर अस्पताल के दो रेडियोग्राफर सहित एक महिला स्टाफ को ट्रेनिंग दे रही है। 15 व 16 दिसंबर को दो दिन करीब 10 महिलाओं की मैमोग्राफी हुई है।
विज्ञापन



जिले में केवल कैंट में यह मशीन, बंद होने पर निजी में काटने पड़ रहे थे चक्कर

जिले में केवल सरकारी में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मशीन उपलब्ध है। करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गई मशीन को पहले महिला ऑपरेटर चला रही थी। दो माह पहले ही वह नौकरी छोड़कर चली गई थी। ऐसे में मेमोग्राफी की सुविधा पूरी तरह से ठप हो गई थी। मशीन होने के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टर महिला मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर करते थे। या फिर उन्हें निजी सेंटरों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए यह मशीन उपलब्ध करवाई गई थी। इस मशीन के जरिये हर माह 70 से 80 महिलाओं के स्तन की जांच होती थी।

मैमोग्राफी से आसान हुई रोग की पहचान

मौजूदा समय में आधुनिक मैमोग्राफी टेस्ट को स्तन कैंसर के डाइग्नोसिस का सबसे सटीक और आसान तरीका माना जा रहा है। इसमें कम रेंज वाली एक्स-रे का उपयोग किया जाता है। इसमें रिपोर्ट को डिजिटल रूप में भी देखा जा सकता है। ब्रेस्ट में बनी छोटी से छोटी गांठ का भी बहुत आसानी से सटीक पता चल जाता है।
विज्ञापन



मैमोग्राफी मशीन के लिए महिला टेक्नीशियन की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रेडियोग्राफर को ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी संबंधित कंपनी की महिला इंजीनियर मेमोग्राफी कर रही है।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ, कैंट का नागरिक अस्पताल

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मैमोग्राफी के लिए पहुंची महिला मरीज व उनके तीमारदार: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें