अंबाला कैंट की रंगिया मंडी में मजदूर से जानकारी लेते हुए डायल-112 के पुलिस मुलाजिम: संवाद
अंबाला। शहीदी स्मारक में मजदूरी करने वाले युवक से रंगिया मंडी में सोमवार रात को एक युवक ने चाकू दिखाकर उससे पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित झारखंड सी रहमतुल्ला ने युवक की पहचान कर ली। मंगलवार की सुबह डायल-112 पुलिस ने मजदूर की तहरीर पर नन्हेड़ा निवासी हन्नी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पीड़ित रहमतुल्ला ने बताया कि वह एक माह पहले ही झारखंड से शहीदी स्मारक में मजदूरी करने के लिए आया था। सोमवार की शाम सात बजे के करीब वह नन्हेड़ा के बाजार में राशन लेने के लिए जा रहे थे। अभी तक वह रास्ते में था कि रंगिया मंडी के निकट ही उसे रोककर आरोपी हन्नी ने चाकू दिखाया। बोला कि जो कुछ है वह निकाल दे। बाद में जेब से मोबाइल और ठेकेदार से वेतन के तौर पर मिली पांच हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गया।