फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आय कम करवाने के लिए लगा रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अधिकांश लोग फैमिली आईडी की शिकायतें लेकर पहुंचे। किसी को आईडी में परिजनों को नाम जुड़वाना है तो किसी को आय कम करानी है। लोगों की समस्याओं को नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुना। शिविर में आई शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मार्क कर दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में सिटी के मेहरा वाला चौक निवासी निशा रानी ने परिवार पहचान पत्र में अपनी भाभी का नाम जुडवाने संबंधी समस्या को रखा। अंबाला शहर वार्ड नंबर 10 से मटरो देवी ने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने को लेकर पहुंचीं। गांव टूंडला से बबली ने अपने पति की मृत्यु उपरांत फैमिली आईडी से परिवार आय कम करने के संबंध में अपनी समस्या को रखा। ऐसे ही अन्य प्रार्थियों ने राशन कार्ड, पेंशन, अतिक्रमण व अन्य संबंधी समस्याओं को नगराधीश के समक्ष रखा। जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें