फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मक्खन सिंह के सिर सजा जीत का सेहरा, सर्वसम्मति से बने जिप अध्यक्ष

Thu, 25 Sep 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भाजपा के मक्खन सिंह लबाना सर्वसम्मति से जिला परिषद के अध्यक्ष बन गए। चुनाव के दौरान एक ही नामांकन आने से लबाना को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। जिला परिषद के 15 वार्डों में से लबाना को 14 का समर्थन मिला। एक वोट पूर्व अध्यक्ष राजेश लाडी के न आने से खाली गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया एडीसी कार्यालय के सभागार में कराई गई।
विज्ञापन

महज एक घंटे में ही चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। रोचक बात है कि मक्खन सिंह लबाना लगातार तीन प्रयास के बाद जिप अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो सके हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में इनेलो और 2022 में आम आदमी पार्टी से जीत दर्ज करने के बाद भी वह अध्यक्ष नहीं बन पाए थे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने लगातार अपना तीसरा जिला परिषद अध्यक्ष बनाया गया है। वर्ष 2022 में तो भाजपा ने 15 में से महज 2 सीट जीतने के बाद भी राजेश कुमार लाडी को भाजपा में शामिल कराने के बाद अध्यक्ष बना दिया था। ऐसे ही अब मक्खन सिंह लबाना को सदस्यता दिलाकर जीत की दहलीज तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें