अंबाला। रॉबर्ट पवेलियन में कुलबीर सिंह रावत की याद में आयुवर्ग-15 फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट स्तर पर खेला जा रहा है। गुरुवार को दूसरे मैच के मुख्यातिथि खेल विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक अरुण कांत रहे। उनके साथ हरजीत सिंह, अरविंद कुमार सचिव जिला फुटबॉल संघ अंबाला का स्वागत किया गया। फुटबॉल को किक मारकर मैच शुरू करवाया गया।
पहला मुकाबला मिक्की मॉडल स्कूल और केवीएस के मध्य हुआ, जिसमें मिक्की मॉडल स्कूल ने यह मुकाबला 3-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला बीजीएस और सीयूएफसी के मध्य हुआ, जिसमें बीजीएस 2-0 से जीता। तीसरा मुकाबला मिक्की मॉडल स्कूल और एमएमआईएस (बी) के बीच खेला गया, जिसमें मिक्की मॉडल स्कूल 3-0 से जीता। चौथा मुकाबला सीयूएफसी और केएफए के मध्य खेला गया। इस मैच में सीयूएफसी 1-0 से जीता। इसी तरह पांचवां मैच बीजीएस और एमएमआईएस के मध्य खेला गया। जिसमें बीजीएस 4-0 से विजय रहा। छठा मैच डीएवी रिवरसाइड और एसडी विद्या के मध्य खेला गया, जिसमें डीएवी रिवरसाइड 1-0 से जीता। अंतिम छठा मैच केवीएस और एमएमआईएस के मध्य खेला गया। जिसमें केवीएस 2-0 से विजय रहा। इस अवसर पर शेर सिंह, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, संजय विज, राजेश कुमार, अरविंद कुमार सचिव जिला फुटबॉल संघ अंबाला व अन्य शामिल रहे।