फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यायाम और योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा, मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आधुनिक युग की जीवन शैली हमारे स्वास्थ्य पर हावी हो रही है। भागदौड़ की इस जिंदगी में हम अच्छी सेहत में पीछे रह गए हैं। इसलिए कम उम्र में ही लोग गंभीर बीमारियों जैसे रक्तचाप, ह्रदय रोग, मधुमेह और अन्य प्रकार की कई ऐसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इनके पनपने का कारण सिर्फ हमारी अनियंत्रित जीवन शैली है। जिला अंबाला सीएमओ डॉ राकेश सहल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ होना चाहिए। लेकिन आधुनिक जीवन शैली के चलते हमारे खानपान और रहन सहन पर बहुत असर पड़ा है। लोगों ने अपने जीवन स्तर को बढ़ाने की होड़ में व्यायाम और योग से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए और फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनानी चाहिए। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों से मोटापा जल्दी बढ़ता है। मोटापे के प्रभाव से ह्रदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों जन्म लेती है।

नशे और धूम्रपान से बनाएं दूरी
डॉ. राकेश सहल ने बताया कि आज कल युवा नशे की ओर बढ़ते जा रहे है, लेकिन नशे और धूम्रपान के सेवन से ह्रदय और सांस की बीमारियां तेजी से बढ़ती है। युवाओं के अभिभावकों को उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए। जिससे समय रहते बचाव किया जा सके। अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र से ही बच्चे नशे के आदी हो जाते है और बड़े होते होते उनकी लत इतनी बढ़ जाती है कि दवाओं से ही उसकी लत को छुटकारा दिलवाना पड़ता है।
विज्ञापन




सोशल मीडिया बन रहा आलसी



इंटरनेट के युग में सोशल मीडिया के कारण युवाओं में आलसपन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा घंटों तक मोबाइल और इंटरनेट सुविधा की का इस्तेमाल करते है। इसके प्रभाव से युवा खेल कूद व अन्य शारीरिक गतिविधियों से दूरी बना रहें है। युवाओं को सीमित दायरे में ही इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें