फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विस्टाडोम कोच फाइनल परीक्षण की तैयारी पूरी

विज्ञापन
कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार विस्टाडोम कोच। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल खंड पर नए विस्टाडोम कोच के फाइनल परीक्षण को लेकर अंबाला मंडल ने तैयारी कर ली है। बाकायदा इसके लिए कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से भी पत्राचार किया गया है कि वो अन्य तीन कोच को जल्द से जल्द कालका रेलवे स्टेशन पर भेजें जिससे इस गर्मी में सात नए कोच की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

हालांकि रेल कोच फैक्ट्री के अधिकारियों ने जवाब दिया है कि किसान आंदोलन की वजह से और सुरक्षा कारणों को देखते हुए अभी कोच को कालका नहीं भेजा जा रहा है, जैसे ही हालात सुधरेंगे तो तुरंत नए कोच को भेज दिया जाएगा। मई 2023 में चार कोच कपूरथला फैक्ट्री से कालका आए थे और इनका ट्रायल भी हुआ था। इस दौरान इनमें तकनीकी खामी आ गई थी, जिसे दुरुस्त तो कर दिया गया, लेकिन इनका दोबारा परीक्षण नहीं हो पाया।
इंजन भी होगा आकर्षक
प्राप्त जानकारी अनुसार रेल कोच फैक्ट्री में लाल रंग के शीशों से लैस कोच तैयार किए गए हैं जोकि बाहर से देखने में काफी खूबसूरत हैं। इसलिए अब इन कोच के इंजन को लेकर भी बदलाव की तैयारी की जा रही है जिससे पूरी ट्रेन एक जैसी नजर आए। इसका स्वरूप और बाहरी साज-सज्जा वंदे भारत जैसी हो सकती है।
विज्ञापन

इन सुविधाओं से लैस हैं कोच

नए विस्टाडोम कोच में वातानुकूलित होंगे। इसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, सहायता के लिए बटन, पैंट्री, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, लाइटिंग व फ्लोरिंग आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा कोच की खिड़कियां भी बड़ी हैं। पूरी छत शीशे से बनी हुई है जो कि प्राकृतिक सौंदर्य को देखने में मदद करेगी।
वर्जन
गर्मी के मौसम में विश्व धरोहर रेल मार्ग पर नए विस्टाडोम वाली ट्रेन चलाने की योजना है। इसके लिए रेल कोच फैक्ट्री से भी पत्राचार किया गया है जिससे अन्य कोच भी मिल जाएं और इसका फाइनल परीक्षण करके इसे संचालित कर दिया जाए।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें