फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को प्रतिभावान बनाएं : प्रतीक सागर

विज्ञापन
मुनि प्रतीक सागर महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा का आयोजन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा का आयोजन हुआ। इसमें क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्मार्टनेस का मूल्य 30 प्रतिशत है मगर नजरिया का मूल्य 70 प्रतिशत है। सकारात्मक सोच बड़ा बनाती है नकारात्मक सोच केवल संघर्ष करती है। सकारात्मक सोच के लाभ कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। मुनिश्री ने धर्म सभा में माता-पिता को नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों को प्रतिभावान बनाएं मगर प्रतिस्पर्धा से दूर रखें।
प्रतिष्ठा की भूख और प्रतिस्पर्धा का रास्ता दोनों ही जीवन को विकसित नहीं होने देते हैं। बाहर से विकसित होते दिखते हैं मगर अंदर से उतने ही टूट चुके होते हैं। जब आदमी अंदर से टूट जाता है तो उसका किसी पर भरोसा नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसार भरोसे से चलता है विश्वास से नहीं। आज बच्चों को स्कूल और कॉलेज में नंबर वन रैंक लाने पर माता-पिता के द्वारा दबाव डाला जाता है। इसके चलते बुद्धि का विकास तो हो जाता है मगर सर्वांगी विकास दुनिया की समझ उन्हें प्राप्त नहीं हो पाती है। कार्यक्रम के अंत में मुनि श्री की भव्य आरती की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें