फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर का संदेश मानवता के लिए : प्रतीक सागर

विज्ञापन
जैन स्थानक में धर्म सभा में वचनों को सुनते समाज के लोग। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला। मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज की वाणी में अंबाला क्षेत्र की पहली संगीतमय महावीर कथा का आयोजन होगा। यह आयोजन रविवार को गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में प्रातः 9:30 से दोपहर 12 बजे तक होगा। इससे पूर्व, कालीबाड़ी चौक स्थित जैन स्थानक में विराट धर्मसभा आयोजित हुई। इसमें मुनिश्री ने सांप्रदायिक सौहार्द और चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम महावीर नहीं बन सकते पर महावीर के बन सकते हैं।
विज्ञापन

मुनिश्री ने स्पष्ट किया कि दिगंबर और श्वेतांबर समाज भगवान महावीर की दो आंखों के समान हैं जिन्हें एक-दूसरे का पूरक बनकर जिन शासन की प्रभावना करनी चाहिए। महावीर किसी को जैन नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनाना चाहते थे। उनके संदेश संपूर्ण मानवता के लिए हैं। केवल जियो और जीने दो का नारा पर्याप्त नहीं, बल्कि निर्धन कन्याओं का विवाह और फ्री मेडिकल जैसे सेवा कार्यों से ही सच्चे जैन कहलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें