छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में माता की चौकी में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। प्रवक्त
सनातन धर्म मंदिर में हुआ आयोजन, मध्यरात्रि में हुई 21 कंजकों की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार को माता की चौकी का आयोजन किया गया। भक्तिमय भजनों और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ रात साढ़े आठ बजे माता की अखंड ज्योत प्रज्जवलित करने के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों और भक्तों ने सामूहिक कीर्तन के माध्यम से मां का गुणगान किया। सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों द्वारा उन कलाकारों को माता की चुन्नी और नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया जिन्होंने नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में निरंतर भजन-कीर्तन की सेवा दी।
लगाया गया भोग
भक्ति की यह बयार मध्यरात्रि तक जारी रही। रात ठीक 12 बजे माता की आरती की गई, जिसके बाद हलवा, पूरी, काले चने, फल और पंचमेवा का विशेष भोग लगाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मध्यरात्रि में की गई 21 कंजकों की विशेष पूजा रही। सभा के सदस्यों ने कंजकों का तिलक किया, मौली बांधी और हार पहनाकर विधिवत पूजन किया। इसके बाद कंजकों को भोग लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।