फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज मनाई जाएगी महावीर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। एसएस जैन सभा मुलाना द्वारा एसएस जैन स्थानक में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2625वीं जयंती बड़े श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

एसएस जैन सभा के प्रवक्ता श्रीपाल जैन ने बताया कि इस पावन अवसर पर मंगलवार को सुबह 8 बजे से 9:15 बजे तक महा नमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा, जिसमें जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत जैन सभा द्वारा प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान महावीर जी ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को अहिंसा परमों धर्म और जियो और जीने दो का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति न केवल अपने जीवन को सफल बना सकता है, बल्कि समाज में शांति स्थापित कर सकता है। सभा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें