संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में साेमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने समीक्षा की।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते हादसों के मामलों पर चर्चा की गई जिसमें एनएचएआई की तरफ से बताया गया कि उन्होंने कुछ चिन्हित स्पॉटों पर काम शुरू करा दिया है, जो एक से दो महीने में पूरा हो जाएगा।
वहीं अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर कई जगहों पर 200 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत सुधार कार्य होने हैं। कहीं पर राजमार्ग का चौड़ीकरण होना है तो कहीं पर पुल बनना है।
इस कार्य को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। एडीसी ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन के लिए सड़क सुरक्षा और आमजन का जीवन बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्लैक स्पॉट्स को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।