फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिदमिक इवेंट में महाराष्ट्र ने गाड़ा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तीन दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रिदमिक इवेंट व आर्टिस्टिक की वुमैन-मेन बीम, पैरलल बार और मेन वॉल्ट के इवेंट आयोजित हुए। क्वालीफाई करने के बाद पदकों के लिए खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर रही। रिदमिक इवेंट में महाराष्ट्र का दबदबा रहा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की संयुक्ता कले ने पांच गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, महाराष्ट्र की टीम ने सिल्वर व ब्रॉन्ज मिलाकर कुल नौ मेडल हासिल कर मैदान में अपना झंडा गाड़ दिया। दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर की टीम रही। जम्मू कश्मीर की मुस्कान राणा ने तीन मेडल जीते। इसी तरह हरियाणा से क्लब्स इवेंट में लाइफ ने ब्राउंज मेडल, वेस्ट बंगाल से देब समित ने ब्राउंज, आसाम से उपासा ताल्कुदार ने ब्राउंज मेडल हासिल किया। शाम के समय छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आर्टिस्टिक की प्रतिस्पर्धा देररात तक चली।
विज्ञापन

इवेंट हूप
महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 24.15 - गोल्ड
जम्मू कश्मीर - मुस्कान राणा - 19.60- सिल्वर
आसाम - उपासा तालुकदार - 19.00 - ब्रॉन्ज
रिबन इवेंट
महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 23.25 - गोल्ड
महाराष्ट्र - किमाया - 18.70 - सिल्वर
वेस्ट बंगाल - देबसमित - 18.65 ब्रांन्ज
बॉल इवेंट
महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 25.70 - गोल्ड
जम्मू कश्मीर - मुस्कान राणा - 23.19 - सिल्वर
महाराष्ट्र - किमाया - 21.05 - ब्रांन्ज
क्लब्स इवेंट
महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 23.90 - गोल्ड
महाराष्ट्र - निशिका - 21.55 - सिल्वर
हरियाणा - लाइफ - 20.55 - ब्रांन्ज
इंडिविजुअल ऑल राउंड रिदमिक जिम्नास्टिक
महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 85.55 - गोल्ड
जम्मू कश्मीर - मुस्कान राणा - 80.60 - सिल्वर
महाराष्ट्र - निशिका -75.70 - ब्रांन्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें