अंबाला सिटी। सेक्टर-9 के अग्रवाल भवन में 5 अक्तूबर को अग्रवाल समाज अंबाला शहर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से अग्रवाल समाज के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी।
मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी राजन गोयल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप गोयल और डॉ. विकास मित्तल शिरकत करेंगे।
पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दविंद्र नाथ गुप्ता व संरक्षक अरुण गुप्ता ने बताया कि समाज का यह आयोजन न केवल अग्रवाल समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी समाज की परंपराओं से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। सचिव विनोद गोयल और अन्य पदाधिकारियों ने सभी परिवारों से समय पर पहुंचने की अपील की है। संवाद