फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मशीनों से रेलवे की राह आसान, जल्द हो रही ट्रैक की जांच

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंची रेल लाइन रिपेयर से संबं​धित मशीनें। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। आधुनिक मशीनें रेलवे की राह आसान कर रही हैं। दो हजार के करीब कर्मचारियों के काम को यह मशीनें चंद घंटों में निपटा रही हैं। अंबाला मंडल के अधीन संचालित छह मशीनें अलग-अलग रेल सेक्शन पर 2235 किमी लंबे रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में अहम योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष मंडल के अलग-अलग रेल खंडों के निरीक्षण पर इन मशीनों भेजा जाता है जोकि रेल पटरी की सुरक्षा से लेकर बजरी-गिट्टी डालने, उन्हें साफ करने और गंदगी का निपटारा करने में सक्षम हैं। इन मशीनों से बिछाई गई रेल पटरी ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह पूरा कार्य मशीनों पर तैनात किए विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है।
डीजीएस
डीजीएस 62 एन एक गतिशील ट्रैक स्टेबलाइजर मशीन है। इसका उपयोग रेलवे लाइन पर पत्थरों को समतल करने के लिए किया जाता है, जिससे कि इससे रेलवे लाइन सुरक्षित रहे और किसी प्रकार का कंपन पैदा न हो।
विज्ञापन

डब्लयूएसटी
डब्लयूएसटी 832 की मशीन की मदद से रेलवे लाइन का रखरखाव किया जाता है। रेलवे लाइन को बदलने और नए रेल लाइन बिछाने में यह मशीन काफी सहायक सिद्ध होती है। इसकी मदद से घंटों का काम चंद मिनटों में हो जाता है।
यूटीवी
यूटीवी यानी यूटिलिटी ट्रेन व्हीकल एक विशेष प्रकार की क्रेन होती है जो विषम परिस्थितियों में रेल लाइन की जांच और क्षतिग्रस्त रेल लाइन को हटाने में सक्षम होती है। इसकी मदद से रेलवे से जुड़े भारी-भरकम उपकरणों के रख-रखाव में भी मदद मिलती है।
एमएफआई
एमएफआई मशीन बहुउद्देशीय कार्याें के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसमें अगर रेलवे लाइन के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है या फिर गर्मी या सर्दी के कारण रेलवे लाइन को क्षति पहुंचे तो इस मशीन की मदद से कुछ ही क्षण में रेलवे लाइन की खामी का पता लग जाता है।
बीसीएम
बीसीएम (ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन) एक विशेष उपकरण है। इसका उपयोग रेलवे लाइन को दुरुस्त रखने का काम किया जाता है। रेलवे लाइन साफ करने और बजरी आदि को स्थिरता प्रदान करने एवं जल निकासी का प्रबंध करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
एमडीयू
एमडीयू का मतलब मक डिस्पोजल यूनिट है, जो एक प्रकार की ट्रैक मशीन है। इसका उपयोग पटरियों से गिट्टी और अन्य सामग्री को हटाने के लिए किया जाता है। यह मशीन गिट्टी की सफाई के दौरान उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा करती है और इसे डंपिंग यार्ड में छोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें