फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रद्धा से मना श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब और गुरुद्वारा बादशाही बाग में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गुरु घरों में कीर्तन समागम करवाया गया। इसमें रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा मंजी साहिब में ज्ञानी जसवंत सिंह बडाना के ढाडी जत्थे ने अपनी ढाडी वारों से गुरु इतिहास सांझा किया, भाई दविंदर सिंह गुरुद्वारा अंबाला , हरसिमरन सिंह, हैड ग्रंथी सतनाम सिंह और सुखदेव सिंह व सतनाम सिंह अंबाला छावनी ने भी संगत के दर्शन किए।
500 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
पूर्व कार्यकारिणी समिति सदस्य तरविंद्र पाल सिंह ने बताया कि समागम में स्वास्थ्य विभाग, नागपाल अस्पताल एवं मेहंदीरत्ता अस्पताल की टीम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें 500 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में 40 मरीजों के फुल बॉडी टेस्ट किए गए, जबकि 22 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके साथ ही कुछ मरीजों के दांतों की जांच भी की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पांच, नागपाल अस्पताल के दो और मेहंदीरत्ता अस्पताल के दो चिकित्सकाें ने मरीजों को जांचा। शिविर में मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क दी गई। कैंप में जनरल डॉ.संतोष और डॉ. पीयूष एवं डॉ.मोनिका, हड्डियों के विशेषज्ञ डॉ. विजय बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. निशि गहलावत अपना सहयोग दिया। समागम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मैंबर गुरतेज सिंह, पूर्व कार्यकारिणी समिति मैंबर तरविंदरपाल सिंह, भूपिंदर सिंह चढ्डा, जेपी सिंह, कवलजीत सिंह नरूला, जगजीत सिंह, महिंदरपाल सिंह और इंदरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें