फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खराब : अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
Machine bad: pregnant women wandering to get ultrasound done - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में सोमवार को बिजली की आंख मिचौली के बीच एकमात्र अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब होने के कारण दूसरे दिन भी मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अमर उजाला के मंगलवार के संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद मंगलवार को कंपनी के इंजीनियर ने आकर मशीन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। मशीन में आई खराबी के चलते मंगलवार को भी कई आपातकाल व गर्भवती महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड करवाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि मशीन खराब होने की सूचना विभागाध्यक्ष ने अपने उच्चाधिकारियों को सोमवार को ही दे दी थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबधित कंपनी को मेल के माध्यम से मशीन को ठीक करने के बारे में अवगत करवा दिया था। ऐसे में अब कंपनी के इंजीनियर ने मशीन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन मशीन को ठीक होने में कितना समय लगेगा इस बात की पुष्टि न तो इंजीनियर कर पा रहे हैं और न ही विभागाध्यक्ष।
इंजीनियर के अनुसार पासवर्ड यूनिक कोड आएगी इटली से तब चलेगी मशीन
मशीन का सॉफ्टवेयर क्रेश हो गया था, जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर ठीक होने के बाद मेल के माध्यम से इटली स्थित कंपनी से संपर्क किया जाएगा और मेल के माध्यम से कंपनी से पासवर्ड यूनिक कोड भेजा जाएगा। फिर उस यूनिक कोड को मशीन में डाला जाएगा। उसके बाद मशीन को चला कर देखा जाएगा। अगर उसके बाद भी कोई समस्या आती है तो उस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

- दर्शन सिंह, सर्विस इंजीनियर, हॉलकॉन बॉयोटेक।
मुझे कल ही डॉक्टर विजय वर्मा का पत्र मिला और मैंने उसी समय संबधित कंपनी को मेल के माध्यम से मशीन के खराब होने की जानकारी दे दी थी। सोमवार को कंपनी की ओर से मुझे कहा गया था कि मंगलवार सुबह आपके पास हमारा इंजीनियर पहुंच जाएगा तो आज इंजीनियर ने आकर अपना काम शुरू कर दिया है।
- संजू लाडवाल, बायो मेकेनिकल इंजीनियर नागरिक अस्पताल।
कंपनी का इंजीनियर मशीन ठीक करने के लिए आ गया है। वहीं जो लोग अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए थे उन्हें मशीन खराब होने की जानकारी देते हुए हमने अपने नंबर दे दिए हैं और मरीजों को कह दिया गया है कि आने से पहले फोन जरूर कर लें जिससे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- डॉक्टर विजय वर्मा, विशेषज्ञ अल्ट्रासाउंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें