फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवार नियोजन में घटी पुरुषों की भागीदारी

विज्ञापन
नसबंदी पखवाड़े के तहत जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी घट रही है। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी न के बराबर है। बीते तीन वर्षों में जिला अंबाला में सिर्फ 92 पुरुषों ने ही अपनी नसबंदी कराई है। जबकि 157 महिलाओं ने नलबंदी कराई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 2257 महिलाओं ने मिनीलैप नसबंदी कराई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुरुषों के बजाय महिलाएं अपनी भागीदारी अधिक है लेकिन पुरुष अभी तक अपनी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सिविल सर्जन डॉ कुलविंद्र कौर ने बताया कि नसबंदी और नलबंदी सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने के लिए है।
मानसिकता में नही हो रहा बदलाव
डॉ. कुलविंद्र कौर ने बताया कि आज के समय में भी नसबंदी के लिए पुरुषों में भ्रांति रहती है। जबकि नसबंदी कराने से स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। जो दंपती भविष्य में बच्चा नहीं करना चाहते हैं, वे डाक्टर से बात करने के बाद नसबंदी करा सकते हैं। विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रचार वाहनों की ओर से प्रसार भी किया जा रहा है। जिसमें परिवार नियोजन कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

31 तक चलाया जा रहा पखवाड़ा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक नसबंदी पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें कोई भी पुरुष या महिला आकर नसबंदी व नलबंदी करवा सकते हैं। नलबंदी करवाने वाली महिला को 1400 रुपये और नसबंदी करवाने वाले पुरुष को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रसव के तुरंत बाद नलबंदी कराने वाली महिलाओं को 2200 रुपये दिए जाएंगे। नलबंदी व नसबंदी से महिलाएं अनचाहे गर्भधारण से बच सकेंगी। इसके साथ महिला का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
वर्ष महिला नलबंदी , महिला मिनीलैप नलबंदी पुरुष नसबंदी
2021-2022 - 14 768 27
2022-2023- 113 979 42
2023- 2024 - 30 510 23
2024 से अब तक सिर्फ 13 पुरुषों ने अपनी नसबंदी करवाई है।
वर्जन
विभाग की ओर से परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें महिला और पुरुषों की नसबंदी व नलबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. कुलविंद्र कौर, उपसिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें