फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता पर दाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में लगे अवैध होर्डिंग से शहर की सुंदरता पर दाग की तरह नजर आ रहे हैं। चौकचौराहों और सेक्टर के मोड़ पर लगे ज्यादातर होर्डिंग बेतरतीब और अनियोजित हैं। इससे शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है।
इस मुद्दे को नगर निगम की बैठक में कई बार उठाया भी गया था। पिछले कई साल से यह सिलसिला चल रहा है। इस वजह से नगर निगम को राजस्व की भी चपत लग रही है। नगर निगम ने इन होर्डिंग हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। शहर में ज्यादातर होर्डिंग राजनीतिक पार्टियों और निजी लोगों की ओर से लगाए गए हैं। इनमें से जनहित को लेकर कम ही होर्डिंग शहर में दिखाई देते हैं। आगामी महीनों में चुनाव भी आने है। चुनाव को देखते हुए लोगों ने शहर के ज्यादातर कोने में अपने होर्डिंग लगा दिए हैं।
विज्ञापन


डिवाइडर की स्ट्रीट लाइट पर भी फ्लेक्स
आगामी महीनों में चुनाव आने वाले हैं। चुनावों को देखते हुए नेताओं ने अपने होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने शुरू कर दिए हैं। यह होर्डिंग और फ्लेक्स चौकचौराहों पर ज्यादा लगे हैं। इन होर्डिंग में राजनीतिक पार्टियों और निजी होर्डिंग ज्यादा हैं। यह होर्डिंग कई दिनों से लगे हैं। इन होर्डिंग को हटाने के लिए निगम ने कोई अभियान नहीं चलाया। यही नहीं यह होर्डिंग निगम की बिना अनुमति के लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर होर्डिंग रात के अंधेरे में लगाए जाते हैं। इससे निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
शहरवासी बोले- बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मोहन का कहना है कि शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार हो गई है। यह अवैध होर्डिंग ट्रैफिक को भी प्रभावित करते हैं, क्योंकि वाहन चलाते समय चालक का ध्यान इनकी तरफ जाता है। इस वजह से सड़क हादसा होने का भी डर रहता है। नगर निगम को शहर में बेतुका होर्डिंग नहीं लगने देना चाहिए। शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड पर होर्डिंग नहीं लगने चाहिए। निगम को भी लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। शहरवासी अशोक गोयल ने बताया कि सेक्टर, कॉलोनी, चौक-चौराहे हर तरफ होर्डिंग ही नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों से तो इनकी संख्या ज्यादा बढ़ गई है। शहर में बेतरतीब और अनियोजित ढंग से होर्डिंग लगे हुए हैं। यह गलत है। अगर कोई चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगाता है तो नगर निगम को उनके ऊपर जुर्माना लगाना चाहिए। खंभों पर भी होर्डिंग नहीं लगने चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति नगर निगम की बिना अनुमति के होर्डिंग लगाता है तो उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे कि होर्डिंग के कारण शहर की सुंदरता खराब न हो।
वर्जन
शहर के चौक-चौराहों पर निगम की बिना अनुमति के होर्डिंग व फ्लैक्स लगाए जाते हैं। निगम को होर्डिंग उतारने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे निगम की बिना अनुमति के लोग होर्डिंग नहीं लगा सकते।
विज्ञापन

मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
वर्जन
शहर में चौक-चौराहों और स्ट्रीट लाइट पर होर्डिंग और फ्लेक्स लगे हैं। उन्होंने भी आते-जाते हुए देखा है। यह उनके संज्ञान में है। निगम ने पहले भी कार्रवाई कर इन होर्डिंग को शहर से उतरवाया था। अभी शहर में नालों और ड्रेन की सफाई का कार्य चल रहा है। जल्दी ही इन होर्डिंग को अभियान चलाकर उतरवाया जाएगा। शहर में निगम की बिना अनुमति के कोई भी होर्डिंग और फ्लेक्स नहीं लगा सकता।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें