फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वैंकट के खिलाफ लुकआउट नोटिस , अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। बसपा प्रदेश सचिव हरबिलास रज्जू माजरा के हत्याकांड में पुलिस रिमांड के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गैंगस्टर वैंकट गर्ग के विदेश भागने की सूचनाओं के बाद पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

वैंकट के ठिकाने को पता करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, हरबिलास हत्याकांड में आठ नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी अजय, साहिल, अरुण और मनीष का पुलिस ने दो दिन पहले रिमांड लिया था। बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद चारों आरोपियों को नारायणगढ़ स्थित सीनियर डिविजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गीतांजलि गोयल की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम

इस मामले पर नारायणगढ़ में अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी काम नहीं किया। अधिवक्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। शनिवार तक अधिवक्ताओं ने काम बंद रखने का निर्णय लिया है। पुलिस द्वारा मुख्य शूटर सागर के एनकाउंटर के बाद अब अधिवक्ताओं की मांग है कि इस मामले में अन्य तीन शूटरों पर भी जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के प्रधान पंकज बिंदल ने बताया कि शनिवार तक वर्क सस्पेंड रहेगा। पुलिस अन्य तीन आरोपियों पर भी इसी प्रकार कार्रवाई करें।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा था बोलेंगे नहीं, करके दिखाएंगे

हरबिलास हत्याकांड के अगले दिन नारायणगढ़ में आक्रोशित लाेगों ने बाजार बंदकर और एनएच 72 जाम कर विरोध किया था। इसी दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने परिजनों की मांग पर आश्वासन देते हुए कहा था कि वह इस मामले पर कुछ अधिक नहीं बोलेंगे बस ऐसा न्याय करके दिखाएंगे कि अपराधियों को याद रहे। बार-बार लोगों की तरफ से आरोपियों के एन्काउंटर करने की मांग भी की जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें