फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली व छठ को लेकर लंबी दूरी की 3 ट्रेनों में 4 माह पहले ही सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों ने चार महीने पहले ही ट्रेनों में आरक्षण शुरू कर दिया है। इससे लंबी दूरी की तीन ट्रेनों में 4 माह पहले ही सीटें फुल हो गईं हैं। बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और कोलकाता व गोवाहटी जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा बुकिंग हो रही है।
जानकारी के अनुसार पर्व की शुरुआत एक नवंबर से आठ नवंबर के बीच हो जाएगी। इस कारण छावनी जंक्शन से निकलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्री आरक्षण करा रहे हैं। 3 प्रमुख ट्रेनों का आरक्षण फुल हो गया है और सेकेंड क्लास में भी सीटें कम ही रह गई हैं। इस वर्ष चार नवंबर को दीपावली और सात-आठ नवंबर से छठ पर्व शुरू हो रहा है। कोरोना की वजह से पर्व-त्योहार को लेकर यात्री परेशानी का सामना नहीं करना चाहते। इसलिए ट्रेनों के माध्यम से घर पहुंचने की तैयारी यात्रियों ने अभी से ही कर दी है। यात्रियों का कहना है कि यदि तीसरी लहर प्रभावशाली नहीं रही, तो वह नवंबर में अपनों संग पर्व मनाएंगे। छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में हमेशा ही भीड़ रहती है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका के कारण माना जा रहा था कि इस वर्ष अग्रिम आरक्षण पर असर पड़ेगा, हालांकि लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति को देखते हुए इस बार कोरोना का असर कम ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सीटों की स्थिति
ट्रेन नंबर 04650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस में 1 नवंबर को वेटिंग में टिकट मिल रहा है, वहीं 03006 अमृतसर-हावड़ा के शयनयान, तृतीय व द्वितीय एसी कोच में आरक्षण पूरा हो गया है। इसी प्रकार 02312 नेताजी एक्सप्रेस श्यनयान में 9 आरएसी, तृतीय व द्वितिय एसी कोच की सीटें भर गई हैं। ट्रेन नंबर 02904 गोल्ड टेंपल में स्लीपर की 72 और एसी कोच की 77, 02926 पश्चिम एक्सप्रेस स्लीपर में 128 व एसी में 113, 01058 अमृतसर-मुंबई स्लीपर 144 व एसी में 84, 02358 अमृतसर-कोलकाता सुपरफास्ट में स्लीपर 83,एसी में 230, 02332 हावड़ा स्पेशल स्लीपर में 259 व एसी में 170 , 01078 झेलम में स्लीपर 71 व एसी कोच में 4 सीट खाली हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्री 120 दिन पहले बुकिंग करवा सकते हैं। दीपावली और छट पर्व को लेकर यात्रियों ने लंबी दूरी की ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है। यात्री स्टेशन के आरक्षण केंद्र से टिकट बुक करवा रहे हैं।
हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें