फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नहीं बने लॉगिन, दूसरे दिन भी भटके लोग

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस के लिए परेशान होते आवेदक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसडीएम कार्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम है। कार्यालय में तैनात नए कर्मचारियों के लॉगिन आईडी और पासवर्ड न बनने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की आरसी सहित अन्य संबंधित कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। लोग सुबह से शाम तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सर्वर डाउन या आईडी नहीं होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है।
एसडीएम कार्यालय आने वाले आवेदकों का कहना है कि वे कई चक्कर काट चुके हैं। लॉगिन न होने के कारण न तो नए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और न ही पुराने आवेदनों का निपटारा हो रहा है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग किराया खर्चकर कर आते हैं और शाम को मायूस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

अधिकारी भी सीट से गायब : जहां एक ओर जनता परेशान है, वहीं उनकी समस्या सुनने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी कार्यालय से नदारद मिले। समाधान के लिए जब लोग अधिकारियों के कमरों की ओर रुख करते हैं तो वहां तैनात कर्मचारी मीटिंग में हैं या फील्ड में गए हैं, का जवाब दे देते हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में हुए बदलाव और पुराने कर्मचारियों मधु मनोचा, आशीष, लखविंद्र व ईशांत व अन्य के तबादले के बाद परिसर से एजेंट भी गायब हो गए हैं। पहले जो काम एजेंटों के माध्यम से सुविधा शुल्क लेकर हो जाया करते थे, अब वे पूरी तरह फंस गए हैं। नए कर्मचारियों को सिस्टम समझने में समय लग रहा है और पुराने लिंक टूटने से बिचौलियों ने भी किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें