फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोको व सह लोको पायलट ने शुरु की भूख-हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ संघ के आह्वान पर मंगलवार को लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने मंडल मुख्यालयों पर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्री मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोको पायलटों का कहना है कि रेलवे तय नियमों के खिलाफ जाकर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन और लंबी ड्यूटी करवा रही है। यह नियमों की स्पष्ट अनदेखी है और यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा। लंबित मांगों में टीए के तहत प्रति किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि, प्रति किमी भत्ते का 70 प्रतिशत हिस्सा आयकर से मुक्त करना, साप्ताहिक और आवधिक विश्राम सहित आउट स्टेशन विश्राम में बढ़ोतरी, रनिंग स्टाफ को 36 घंटे के अंदर मुख्यालय वापसी, सहायक लोको पायलट को रिस्क एलाउंस सुनिश्चित करना, एनएसपी और यूपीएस को रद्द करके ओपीएस की बहाली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें