फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर बस स्टैंड के शौचालयों पर ताले

विज्ञापन
अंबाला शहर ​​स्थित सुषमा स्वराज बस अड्डे पर पुरुष शौचालय पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सुषमा स्वराज बस अड्डे पर बने शौचालयों की हालत खराब है। भूतल पर बने महिला, पुरुष और दिव्यांग शौचालयों पर पिछले कई महीनों से ताला लटक रहा है। इसे आज तक खोला ही नहीं गया।
विज्ञापन

शौचालयों पर लगे ताले के कारण यात्री शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बस अड्डे पर अर्द्धसैनिक बल के जवान आए हुए थे। यह शौचालय उन जवानों के अंडर में थे। अब उनके जाने के बाद भी शौचालयों पर ताले लटक रहे हैं।
18 करोड़ से बना नया बस अड्डा

पांच साल पहले 18 करोड़ रुपये की लागत से अंबाला शहर में सुषमा स्वराज बस अड्डे की दो मंजिला भवन बनाया गया था। इसके साथ ही इस भवन में 15 शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। इसमें 12 शौचालय महिला, पुरुष और तीन शौचालय दिव्यांग के लिए बनाए गए । वहीं भूतल पर पांच शौचालय बने हुए है। इसमें दो महिला, दो पुरुष और एक दिव्यांग शौचालय है। इन शौचालय पर कई महीने से ताला लगा हुआ है। इसके अलावा दूसरे शौचालयों में शीशे टूट रहे हैं, वाशबेसिन से टोटी गायब है। शौचालय के दरवाजे की सीट टूट रही है।
विज्ञापन

रोजाना 150 बसों में हजारों यात्री करते हैं सफर

सिटी का सुषमा स्वराज बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। शहर में सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट है। यहां रोजाना हजारों लोग कपड़ों की खरीदारी करने आते हैं। इसके अलावा बस अड्डे से रोजाना 150 के करीब बसें गुजरती हैं और पांच हजार के करीब यात्रियों को आवागमन होता है। इस बस अड्डे से हिसार, नारनौल, सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, उचाना, सोहाना, चंडीगढ़, नरवाना, हांसी, राजस्थान, पटियाला और लुधियाना के लिए गुजरती है।
वर्जन
लोकसभा चुनाव से पहले यहां पर अर्द्धसैनिक बल के जवान रुके थे। जल्द ही इन शौचालयों पर लगे ताले खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा जो शौचालय टूट रहे है। उनकी रिपेयर पीडब्ल्यूडी की ओर से करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कृष्ण, अड्डा इंचार्ज, अंबाला शहर बस अड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें