फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लिव इन में रह रहे मजदूर की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। करधान के निकट विजय नगर के एक मकान में महिला संग लिव इन में रह रहे कुरुक्षेत्र के जिरबरी गांव निवासी ओमप्रकाश (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूचना पाकर बुधवार रात को घर पहुंची तो ओम प्रकाश बरामदे में बेसुध पड़ा था। कैंट के नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वह मजदूरी करता था। प्राथमिक जांच में अधेड़ की मौत का कारण जहरीला पदार्थ निगलना सामने आया है। हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हुई है। मृतक के भाई सतपाल के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें