अंबाला सिटी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 9 अराजकीय स्कूलों की सूची जारी की गई है। यह स्कूल उन कक्षा तक ही दाखिला कर सकेंगे, जहां तक यह स्कूल मान्यता प्राप्त हैं। जिला शिक्षा अधिकरी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे यह स्कूल उसी कक्षा तक दाखिला कर सकेंगे, जहां तक इन स्कूलों को विभाग की ओर से मान्यता दी गई है। दरअसल, 2006 से कई स्कूल अस्थाई मान्यता पर चल रहे थे। अगले सत्र के लिए इन स्कूलों की अस्थाई मान्यता नहीं की गई है।
विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि यह स्कूल सत्र 2025-26 के लिए 1 अप्रैल से केवल स्थाई मान्यता स्तर तक ही दाखिला कर सकते हैं। यह उच्च कक्षाओं के लिए स्थाई मान्यता प्राप्त नहीं है, इसलिए इन स्कूलों को स्पष्ट किया गया है कि उच्च न्यायालय, विभाग के निर्देशानुसार उच्च कक्षाओं में दाखिला नहीं करेंगे। अवहेलना करने पर मामला अनुशासिक कार्रवाई के लिए मामला विभाग को भेजा जाएगा।
स्कूल का नाम स्थाई मान्यता का स्तर
ज्ञान ज्योति हाई स्कूल नन्योला 10वीं
सेवा समिति कन्या हाई स्कूल अंबाला छावनी 10वीं
मॉडर्न हाई स्कूल बराड़ा 10वीं
भारत विद्या मंदिर राजोखेड़ी 10वीं
बीएस जनता मिडिल स्कूल उगाला 8वीं
हरियाणा विद्या मंदिर बराड़ा 8वीं
सरस्वती मिडिल स्कूल ठाकुरपुरा 8वीं
गोल्डन हाई स्कूल बिहटा 8वीं
श्री राम हाई स्कूल दोसड़का इस स्कूल के पास किसी भी स्तर की स्थाई मान्यता नहीं है।