अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद
अंबाला। छावनी के 12 क्रॉस रोड पर अवैध खोखे लगाकर शराब बेचने का धंधा चल रहा था। नगर परिषद की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और खोखों को हटवा दिया। वहीं खोखे रखने वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा से सरकारी जगह पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल सहित पूरी टीम मौजूद रही।
लालकुर्ती में कार्रवाई के दौरान आया सिफारिशी फोन, बीच में कार्य रोका
नगर परिषद की टीम जब लालकुर्ती क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंची और तोड़-फोड़ शुरू की तो उसी समय विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर आए फोन ने कार्रवाई को बाधित कर दिया। हालांकि इस दौरान जेसीबी में भी तकनीकी खामी आ गई और अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को बीच में ही रोक देना पड़ा।
फुटपाथ से हटवाया सामान
नगर परिषद ने तीसरी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई रेलवे रोड से शुरू की। इस दौरान फुटपाथ पर रखे बोर्ड व अन्य सामान को हटवाया गया। इसके बाद टीम सदर बाजार क्षेत्र में भी पहुंची और यहां भी सड़क पर रखे सामान को हटवाया। वहीं गंदगी फैलाने वाले 10 लोगों पर 500-500 रुपये का चालान भी किया गया।
12 क्रॉस रोड पर रखे अवैध खोखों को हटवाया गया है। इसी प्रकार रेलवे रोड से लेकर सदर बाजार तक भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गंदगी फैलाने वाले लोगों के भी चालान किए गए हैं।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद