फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों से शराब तस्करी करने का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोहों के तीन आरोपियों को काबू किया गया है। यह कार्रवाई आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत की। टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब की खेप बिहार ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने निपुण कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके बैगों की तलाशी लेने पर 27 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।
आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और चंडीगढ़ में रह रहा था। उसने बताया कि वो पहले भी कई बार शराब की खेप लेकर बिहार जा चुका है। इसी प्रकार दूसरे मामले में टीम ने सोनू कुमार और राजेश साह को पकड़ा। इन दोनों तस्करों के पास से 36 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। आरोपियों ने कबूल किया कि वे चंडीगढ़ से शराब खरीदकर उसे बिहार ले जा रहे थे और इसके लिए उन्हें 2 से 3 हजार रुपये मिलते थे।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61/4/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं टीम को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि ट्रेनों से होने वाली शराब की तस्करी को रोका जा सके। -हरीश कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें