फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों के माध्यम से हो रही शराब तस्करी, दो आरोपी काबू 70 बोतलें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों के माध्यम से हो रही शराब तस्करी का जीआरपी ने भंडाफोड़ किया है। जीआरपी ने एक सप्ताह के अंदर शराब तस्करी के तीन मामले में दो आरोपियों को काबू किया है जो पिछले काफी समय से चंडीगढ़ से शराब ले जाकर बिहार में बेचने का काम कर रहे थे। शराब तस्करी के ताजा मामलों में जीआरपी ने 70 शराब की बोतलें जब्त की हैं जोकि पिट्ठू बैग में डालकर आरोपी ट्रेन में चढ़ाने वाले थे।
विज्ञापन

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन चारों तरफ से खुला हुआ है, लेकिन शराब तस्करों का सबसे आसान रास्ता पार्सल कार्यालय है जोकि 24 घंटे खुला रहता है और यहां किसी प्रकार की कोई जांच भी नहीं होती। इसी रास्ते से शराब तस्कर प्लेटफार्म एक तक पहुंचते हैं और बैग छोड़कर गायब हो जाते हैं। ट्रेन की लोकेशन, नंबर और प्लेटफार्म की जानकारी सप्लायर के साथ साझा की जाती है जोकि बैग लेकर ट्रेन में सवार हो जाता है।


बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा तस्करी
अंबाला से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी का खेल चलता है जोकि सीधा सहरसा, कटिहार, बनमनखी सहित अन्य स्टेशनों तक जाती हैं। ट्रेन की जांच दिल्ली बार्डर तक ही होती है, इसके बाद तस्कर बेफ्रिक हो जाते हैं, अगर आगे कोई सुरक्षा कर्मी मिल भी जाता है तो सेटिंग से उसे चुप करवा दिया जाता है।
विज्ञापन



प्लेटफार्म 1-ए से पकड़ा आरोपी
22 जुलाई को आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने सहरसा निवासी बबल कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास दो बैग से 32 बोतल अंग्रेजी शराब की जब्त की गई थी जोकि वो ट्रेन में सप्लाई देने के लिए आया था।


मुख्य गेट से किया काबू
मामला 26 जुलाई का है, जब सहरसा निवासी सूरज कुमार को जांच के लिए सुरक्षा टीम ने रोका और उसके बैग की जांच की तो उसका बैग से 24 बोतल अंग्रेजी शराब की जब्त हुई। आरोपी यह शराब चंडीगढ़ से खरीद कर लाया था और इसे बिहार ले जाने की कोशिश में था।


प्लेटफार्म 2/3 से मिला लावारिस बैग
मामला 28 जुलाई का है, जब सुरक्षा टीम जांच करते हुए प्लेटफार्म 2/3 पर पहुंची तो वहां एक लावारिस बैग पड़ा हुआ थ। सुरक्षा टीम ने जब आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की तो कोई भी बैग के संबंध में जानकारी नहीं दे पाया। बैग खोलकर जब जांच की गई तो इसके अंदर से 12 बोतल शराब की बरामद हुई, हालांकि इस दौरान तस्कर काबू नहीं आया।


पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है जो शराब तस्करी के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

- जोगिंदर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें