फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, पानी में क्लोरीन नहीं, अभी और बिगड़ेंगे हालात

Sat, 25 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
गांव सुभरी में पानी की जांच करते कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 गांव सुभरी में फैले डायरिया के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया है और शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर गांव में पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू किया। लेकिन हैरानी की बात रही है कि गांव में बिजली कट लगा था, जिस पर नेता के फोन के बाद गांव में बिजली आपूर्ति हुई, जबकि न ही पानी में क्लोरीन मिली।  चिकित्सकों ने मरीजों को ड्रिप लगाई, जबकि दवाइयां भी दीं। दूसरी ओर मुलाना हलके की विधायक संतोष सारवान के पति एमएल सारवान ने भी मरीजों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन


उल्लेखीय है कि गांव सुभरी के एक मोहल्ला में डायरिया से कईं लोग पीड़ित हो गए थे। इसका कारण गंदे पानी की सप्लाई बताया गया। लोगों ने अपना इलाज निजी चिकित्सकों से कराना शुरू किया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जबकि सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक के पति एमएल सारवान ने भी मरीजों का हालचाल पूछा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. विमला नंदा, एसएमओ डॉ. अनिल जैन, मेडिकल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार की टीम ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। जिन मरीजों की हालत ज्यादा खराब है, उनको वहीं पर ड्रिप लगाई गई।

नेता के फोन करने पर बिजली आपूर्ति सुचारू
जिस वक्त प्रशासन और नेता गांव में मरीजों का इलाज करने के लिए पहुंचे तो बिजली गायब थी। इस दौरान नेता ने फोन किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान चौपाल में ही मरीजों के लिए इलाज की व्यवस्था की गई, जबकि मौके पर ग्लूकोज, ड्रिप, दवाएं, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


इन लोगों को दिए गया ट्रीटमेंट
डायरिया से पीड़ित मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया व दवाइयां दीं। इस दौरान ओम प्रकाश, राजेश, शकुंतला, साहिल, गीता, नैबों, चिंतो देवी, प्रीतो देवी, कृष्ण लाल, लक्ष्मी देवी व सुमन रानी सहित कई मरीजों को उल्टी व दस्त रोकने की दवाइया दी गई, जबकि मरीजों को ड्रिप लगाई गई ताकि किसी प्रकार की कोई कमजोरी न हो।
पानी का सैंपल लिया तो नहीं मिली क्लोरीन
डायरिया फैलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां मरीजों का चेकअप किया, वहीं पाीन के सैंपल भी लिए। कईं सैंपल में तो क्लोरीन की मात्रा ही नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले भी कईं मरीज सीएचसी में पहुंचे थे, जिनका इलाज किया गया।

वर्जन
गांव में पानी सप्लाई के जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल का निरीक्षण किया और पानी में क्लोरीन डाली जा रही है या नहीं इसकी जानकारी ली। ऑपरेटर से पानी में डाली जाने वाली क्लोरीन की मात्रा के बारे में जानकारी लेते हुए समय-समय पर दवाई डाली जाने बारे निर्देश भी दिए।
- गिरीश कुमार, एसडीएम

वर्जन
गर्मी के मौसम में कुछ सावधानियां बरतें तो बीमारियों से बचा जा सकता है। एएनएम को अपनी टीम के सदस्यों के साथ गांव के प्रत्येक घर में जाकर वहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने बारे कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डायरिया के मरीजों का पूरा ध्यान रख रही है और इलाज में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ अंबाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें