अंबाला। ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की चिप में आ रही दिक्कत आ रही है। इस कारण प्रदेश के कई जिलों में आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम प्रभावित हो रहा है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ, कालका और पंचकूला अन्य जिलों के केंद्रों पर कार्ड नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग तक नहीं हो रही है। इसके चलते पिछले कई दिनों से लोग परेशान हो रहे हैं।
पिछले साल भी सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण अंबाला में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग का काम बंद था। इसके चलते 20 दिन तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
अंबाला में 15 दिनों से दिक्कत
अंबाला की बात करें तो पिछले 15 दिनों से अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराड़ा और नारायणगढ़ के अंत्योदय सरल केंद्र में सेंटर पर एक हजार के करीब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का काम लंबित है।
पुणे से आते हैं चिप लगे कार्ड
गुरुग्राम की निजी कंपनी के पास ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने का काम है। गुरुग्राम में कंपनी के पास पुणे से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए चिप लगे कार्ड आते हैं। इसके बाद यह कार्ड हरियाणा के विभिन्न जिलों में सेंटरों पर सप्लाई किए जाते हैं। जहां पर कंपनी के कर्मचारी इन चिप लगे कार्ड ग्राहक का डाटा कॉपी करते हैं। पिछले कई दिनों से कई कार्ड में वह डाटा न तो कॉपी हो रहा है और न ही रीड हो रहा है। इसके लिए गुरुग्राम की कंपनी ने सेंटर पर कार्ड भेजने बंद किए है। सबसे ज्यादा डीएल और आरसी के कार्ड में दिक्कत जगाधरी सेंटर पर आ रही है।
वर्जन
ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के चिप लगे कार्ड की दिक्कत हरियाणा के अधिकतर जिलों में आ रही है। इन चिप को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही सभी सेंटरों पर कार्ड भेज दिए जाएंगे। इससे लोगों को परेशानी न हो
वेदप्रकाश, रोजमाटा कंपनी, गुरुग्राम।