फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं होता है : राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को पुस्तकालय की अहमियत और पढ़ाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में पुस्तकालय विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें शपथ पढ़ना, पुस्तक समीक्षा, समाचार पत्र वाचन, इमोजी व पुस्तक के कवर के नए डिजाइन बनाना, कहानी की किताबों का निर्माण करना आदि प्रमुख रहें।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने किताबों के प्रति अपनी रुचि को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें पुस्तकालय से संबंधित प्रश्नोत्तरी, पंक्तियों की रचनात्मक प्रस्तुति और अन्य शैक्षिक गतिविधियां शामिल रही। शिक्षक और छात्रों ने मिलकर इस सप्ताह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और पुस्तकालय के महत्व को विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में फैलाया।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.आरपी राठी ने पुस्तकालय विभाग और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के समापन पर बधाई दी। विभागाध्यक्ष सीमा गुप्ता व शोभा ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पुस्तकें पढ़ने और पुस्तकालय के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें