फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांव में तेंदुए की सूचना, टीमें सर्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। ठरवा के बाद नजदीक के गांवों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से दहशत रही। सोमवार रात गांव नूरद में डायल 112 टीम सहित वन्य प्राणी विभाग की टीम ने सर्च अभियान भी चलाया। इससे पहले ग्रामीणों ने भी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पटाखे बजाए।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग को गोकलगढ़, जफरपुर, भूखड़ी गांव से भी इसी प्रकार की सूचनाएं मिली लेकिन टीम को सर्च अभियान के दौरान कहीं भी तेंदुए होने के किसी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले। साथ ही गांव में कोई व्यक्ति भी ऐसा नहीं मिला जो तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि कर पाए लेकिन इस प्रकार की बातों से गांवों के लोग सहमे नजर आए।



दीपांशु गंभीर फिर बुलाया पीजीआई

ठरवा में जंगली जानवर से गंभीर रूप से घायल दीपांशु की सोमवार रात पीजीआई से छुट्टी कर दी थी लेकिन मंगलवार सुबह पीजीआई से डाॅक्टरों के फोन कर उसे फिर से बुलाया लिया। दीपांशु की दादी गीता रानी ने बताया कि उसकी कोई रिपोर्ट आनी थी, जिसे देखकर डाॅक्टरों ने मंगलवार सुबह ही उसे अस्पताल बुला लिया। उन्होंने कहा कि दीपांशु के गले पर गहरे जख्म हैं। दीपांशु न तो बोल पा रहा था न ही कुछ खा पा रहा था। उसे कुछ खाने को दिया तो दीपांशु ने उल्टी कर दी। उसकी दादी ने बताया कि उसे तेंदुए ने ही अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधु रजनी ने तेंदुए को अपनी आंखों से देखा है। उसके सामने से ही तेंदुआ दीपांशु को लेकर गया और बुरी तरह जख्मी कर दिया । दीपांशु की गर्दन पर लगे निशान स्पष्ट कर रहे है कि उसके साथ क्या हुआ है।
विज्ञापन




कई गांवों के कुत्तों के मरने की घटना

क्षेत्र में ठरवा, शुरगल, गोकलगढ़, भूखड़ी, नूरद गांव में कुत्तों के मरने की बात सामने आई। इससे लोगों को वहां तेंदुआ होने की बातों पर विश्वास होने लगा। गोकलगढ़ और ठरवा गांव में कुत्ता मरने की बात सामने आई लेकिन वहां आसपास जितने भी पांव के निशान मिले वो सभी कुत्तों के बताए जा रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग ने तेंदुआ होने की अभी तक पुष्टि नहीं की है। विभाग के अनुसार जितनी भी घटनाएं सामने आई है। उसमें से एक भी घटना तेंदुए के शिकार करने या हमला करने की शैली से संबंध नहीं रखती है।



वर्जन
मंगलवार को कई गांवों से तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर कोई पुष्टि नहीं कर सका। जहां भी ग्रामीणों ने पांव के निशान दिखाए है, वो कुत्तों के हैं। हमने मौके सभी ग्रामीणों को मौके पर जाकर संतुष्ट किया है। तेंदुआ फिलहाल तक नहीं दिखाई दिया है। हमने एहतियात के तौर पर ठरवा के पास पिंजरा लगाया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो भी फेक है। इस दौरान उन्होंने किसी को अफवाह न फैलाने की अपील की है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, इंस्पेक्टर, वाइल्डलाइफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें