फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुराली गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर, दी कानूनी जानकारी

Wed, 31 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। ग्राम पंचायत कुराली में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लीगल ऐड पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार जौली ने जानकारी दी, उनके साथ पीएलवी अजय वर्मा के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को मानसिक बीमारी और बौद्धिक दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता व सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। शिविर के दौरान अधिवक्ता संजीव जौली ने बताया कि यह योजना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सैनिकों, पुलिस कर्मियों एवं अर्धसैनिक बलों के परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन

विशेष रूप से वह परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिनके परिजन कर्तव्य के दौरान शहीद अथवा घायल हुए हैं, उन्हें इस योजना के तहत कानूनी व वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है, इसके अलावा यौन आपदा के पीड़ितों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझायी गई। शिविर में एचआईवी एवं एड्स से संबंधित कानूनों और जागरूकता पर भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें