संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। नए वर्ष के स्वागत और पुरानी यादों को विदाई देने के लिए शहजादपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बुधवार की रात को संदीप शंकर की चक्की के पास किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे पावन ज्योति प्रचंड की जाएगी, जिसके बाद पूरी रात महामाई का गुणगान होगा। अगले दिन 1 जनवरी गुरुवार सुबह 6 बजे आरती के उपरांत प्रसाद व भोग का वितरण किया जाएगा। शहजादपुर निवासियों की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भजन गायक मां का गुणगान करेंगे।