फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेक्चरर ने घर में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल के पीछे एक निजी कॉलेज में पढ़ाने वाली पटेल नगर निवासी लेक्चरर 45 वर्षीय अनीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बीडी फ्लोर मिल के पीछे एक छोटा निजी डिग्री कॉलेज है और अनीता उसमें पढ़ाई करवाती थी। शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने बताया कि
अनीता ने फंदा अपने मकान में कमरे में छत पर लगे पंखे पर चुन्नी के सहारे फंदा लगाया। मृतका की बेटी ने कमरे का दरवाजा खोला तो अपनी माता को फंदे पर लटका देखा। अनीता का पति मनोज राजपुरा उस समय काम पर गया था। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के पति मनोज पटेल के बयान पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें