फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में छुट्टियां, फरवरी में कार्यक्रम, पढ़ाएंगे कब?

Mon, 08 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में फरवरी माह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर पहले ही वबाल खड़ा हो गया है। विभाग के इस कार्यक्रम संबंधी सर्कुलर को लेकर जहां शिक्षक लामबंद हो गए हैं, वहीं अभिभावकों में भी इसे लेकर पूरा गुस्सा है। शिक्षकों ओर अभिभावकों का कहना है कि पूरा जनवरी छुट्टियों में गुजर गया। फरवरी में कार्यक्रम करवाएंगे, तो शिक्षा मंत्री ही बता दें बच्चों को पढ़ाएंगे कब? उनका कहना है कि अगले माह आठ मार्च से हरियाणा शिक्षा बोर्ड की फाइनल परीक्षाएं शुरू हो रही है। अब पूरी फरवरी में यदि कार्यक्रमों में ही स्टाफ और छात्र व्यस्त रहे, तो कैसे बच्चों को पढ़ाया जाएगा और कैसे बच्चों को परीक्षा की तैयार करवाई जाएगी?
विज्ञापन

फरवरी में ये होने कार्यक्रम
सरकारी स्कूलों में दिसंबर 2015 से ही सर्दियों की छुट्टियां कर दी गई। जनवरी में कुछ दिन स्कूल खुले तो ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से छुट्टियां और बढ़ा दी गई। जिन बच्चों ने 26 जनवरी को कार्यक्रम प्रस्तुत करने थे, वे भी पढ़ाई छोड़ कोहरे में अभ्यास करते रहे। अब एक फरवरी से जब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कुछ ढर्रे पर आई तो हरियाणा शिक्षा विभाग ने फरवरी में सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसे लेकर स्कूल प्राचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है।
सर्कुलर के मुताबिक स्कूलों में इस माह 'हमारी पंचायत-हमारी अतिथि', हैंडवाश डे, एमडीएम की प्रदर्शनी, कन्या का जन्मदिन, मध्याह्न भोजन उत्सव, तिथि भोज, पीटीएम जैसे कार्यक्रम करवाए जाने हैं।
विज्ञापन

भड़के शिक्षकों ने किया विरोध
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। राज्य सलाहकार कुलदीप चौहान, जिला प्रधान माला सिंह, जिला सचिव अशोक कुमार सैनी व जिला प्रेस सचिव बृजमोहन ने बताया शिक्षा विभाग बिना वजह छात्रों की पढ़ाई को बाधित करने में तुला है। उनके अनुसार पहले छुट्टियां रही, शिक्षक पंचायत चुनाव ड्यूटी में उलझे रहे और अब कार्यक्रमों में उन्हें व्यस्त रहने को कहा जा रहा है। उनके अनुसार फरवरी माह में बच्चों की परीक्षाओं की तैयारी का समय होता है। ऐसे में विभाग गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को उलझा कर बच्चों की पढ़ाई का नुकसान कर रहा है। उनके अनुसार बाद में यही शिक्षा विभाग रिजल्ट खराब आने पर शिक्षकों को चार्जशीट करने के आदेश देता है। ये अनुचित है।
---

इस बारे में मुझे मालूम चला है कि ऐसा सर्कुलर शिक्षा विभाग से ही जारी हुआ है। इस बारे में आला अफसरों से बातचीत की जाएगी। फरवरी माह में तो परीक्षा की तैयारियों का समय होता है, ऐसे में कार्यक्रम कैसे होंगे? इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन

-जिले सिंह अत्रेय, डिप्टी डायरेक्ट, शिक्षा विभाग-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें