अंबाला के निकटवर्ती गांव मरदों साहिब के शिव मंदिर परिसर स्थित एक झोपड़ी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। झोपड़ी व उसमें पड़ा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की सहायता से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। मरदों साहिब गांव सरपंच जगप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार को शिव मंदिर परिसर में बाबा अपनी झोपड़ी में मौजूद थे। उसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में सारी झोपड़ी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग शिव मंदिर में पहुंचे। जिसके पश्चात लोगों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण झोपड़ी में रखी नकदी, महत्वपूर्ण कागजात, टीवी, डिश सहित अन्य सामान जल गया।