फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सात दिन में जांच के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल स्थगित, दो पुलिस कर्मी होंगे जांच शामिल

Sat, 20 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मुलाना थाने में अधिवक्ता व उसके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार व यातनाएं देने के मामले में पुलिस ने भले ही एएसआई प्रेम पाल व ईएएसआई सतपाल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लेकिन मुलाजिमों की गिरफ्तार करने की जगह जांच में शामिल कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जबकि मुलाना थाना प्रभारी सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों की संलिप्तता को लेकर डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार द्वारा जांच की जा रही है। थाने की फुटेज को भी एक बार फिर खंगाला जाएगा। उधर, बार एसोसिएशन की तरफ से भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया गया है ताकि वह अन्य संलिप्त पुलिस मुलाजिमों की जांच कर उचित कार्रवाई कर सके। अंबाला बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने कहा है कि अगर 25 दिसंबर के अवकाश के बाद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं जाती है तो बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



पुलिस निष्पक्ष रूप से एक सप्ताह में करें कार्रवाई : बार एसोसिएशन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि एसपी व अधिवक्ताओं के बीच मंथन के बाद पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर दी है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से हमें एक सप्ताह का समय दिया गया है, ताकि वह मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई है उसे सुनिश्चित कर सकें। अभी दो ही पुलिस कर्मियों के नाम एफआईआर में डाले गए हैं। अन्य की क्या संलिप्तता है इसकी जांच पुलिस एक सप्ताह में करेगी। इसके साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और सुबूत जुटाने का काम भी पुलिस द्वारा किया ही जाना चाहिए, इसलिए हमने अभी काम पर वापस आने का फैसला लिया है। अभी हड़ताल को स्थगित किया गया है। 25 दिसंबर से कोर्ट का शीतकालीन अवकाश हो जाएगा। ऐसे में अगर पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो अवकाश के बाद बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।

पीड़ितों को मिलना चाहिए न्याय : रोहित जैन
बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रोहित जैन ने बताया कि डीजीपी की सक्रियता के कारण अधिवक्ताओं की बात सुनी गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अच्छा कार्य किया है। अब इतनी ही तेजी उन्हें आगे की कार्रवाई में दिखानी चाहिए। पीड़ितों के साथ काफी नाइंसाफी हुई है, उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों मुलाजिमों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में शामिल कर मुलाजिमों से गहनता से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
- सुरेश कुमार, डीएसपी, बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें