फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लॉरेंस गैंग के शूटरों को असलहे उपलब्ध करवाने वाला रांची में गिरफ्तार, अंबाला लाएगी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र से 19 दिसंबर को पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को असलहा उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपी अमरजीत को रांची पुलिस ने काबू कर लिया है। अंबाला एसटीएफ की मदद से आरोपी की 29 दिसंबर को गिरफ्तारी हुई है। अमरजीत को जल्द एसटीएफ पूछताछ के लिए अंबाला लेकर आएगी। उधर, एसटीएफ ने पकड़े गए चार शूटर महेंद्रगढ़ के राता मोहल्ला निवासी नरेश कुमार व भालखी निवासी गगन व कैथल के दुधरेहड़ी गांव निवासी साहिल व राजस्थान के कोटपूतली जिला भगवाड़ी कलां निवासी जयंत कुमार को 10 दिन के रिमांड के बाद मंगलवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए नितिन फौजी को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जेल से जमानत पर आने वाले आरोपियों को करते थे गैंग में शामिल, देते थे टारगेट

अंबाला एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया कि अंबाला एसटीएफ द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए नितिन फौजी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जेल में ही अलग-अलग मामलों के बंदियों को वह लॉरेंस गैंग में शामिल करते हैं। जमानत पर छूटते समय उन्हें टारगेट दिया जाता है कि कहां क्या वारदात करनी है व कहां से असलहा मिलेगा। इसी तरह से कुरुक्षेत्र से पकड़े गए चारों शूटरों को टारगेट मिले थे, इसके एवज में उन्हें 40 से 50 हजार रुपये देने की बात हुई थी। कुछ राशि शूटरों के खाते में डाली गई थी तो कुछ दी जानी थी। नितिन फौजी व रामबीर जाट दोनों अमजेर जेल में ही थी, उसके बाद नितिन फौजी भिवानी जेल में शिफ्ट हो गया था, जबकि पकड़े गए शूटरों में से भी आरोपी जेल में रह चुके हैं।

अजमेर जेल से रामबीर जाट को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी एसटीएफ

लॉरेंश गैंग के पकड़े शूटरों के तार अजमेर जेल में बंद रामबीर जाट से जुड़े गए है। अंबाला एसटीएफ जल्द ही रामबीर को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। 19 दिसंबर को पकड़े गए शूटरों ने पूछताछ में कबूला था कि गैंगस्टर नितिन व रामबीर जाट के कहने पर रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर फिरौती के मकसद से फायरिंग को अंजाम देना था। गैंगस्टर मयंक मीणा के कहने पर रांची में वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें