अंबाला। अंबाला साइबर क्राइम की टीम ने व्यक्ति से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गोरखपुर में दबिश दी। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीवान नगर न्यू कॉलोनी में दबिश देकर एक निजी बैंक में कार्यरत कर्मी के पिता को हिरासत में लिया है। मामले से जुड़ी जानकारी ली जा रही है।
हालांकि पुलिस की व्यक्ति को हिरासत में ले जाने के लिए स्थानीय पुलिस से नोकझोक भी हुई। बाद में आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डालने के बाद वह व्यक्ति को संग ले आई। एक सप्ताह पहले व्यक्ति से 10 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। जांच में पाया गया कि ठगी की राशि महज आधे घंटे के भीतर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। खाता नंबरों के आधार पर अंबाला पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी। संवाद