फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 15 मिनट की बारिश में तालाब बना लालकुर्ती बाजार

विज्ञापन
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में बारिश के बाद जलभराव के बीच गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
लोग बोले- जल्द समाधान न हुआ तो कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर देंगे धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी का लालकुर्ती बाजार महज 15 मिनट की बारिश में तालाब बन गया। सीवरेज की मुख्य पाइपलाइन ब्लॉक होने के कारण जलभराव की इस गंभीर समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोग 20 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) के कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ रोष रैली निकालेंगे।
स्थानीय निवासी मंगत, गुलशन व राजेश आदि का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं बचता। इससे मुख्य मार्ग और दुकानों के अंदर तक जलभराव हो जाता है। गंदा पानी गलियों में खड़ा होने से न केवल आवागमन ठप हो जाता है, बल्कि संक्रामक बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना रहता है। जनता का आरोप है कि उन्होंने अनगिनत बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपनी इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। बारिश के बाद उमस बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद ने लगाए आरोप
पूर्व पार्षद नवीन यादव ने मौके पर पहुंचकर जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग की निष्क्रियता के कारण जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। पूर्व पार्षद ने रोष जताते हुए कहा कि जनता लंबे समय से प्रताड़ित हो रही है लेकिन अधिकारी नींद से जागने को तैयार नहीं हैं।

पहले भी गाड़ी भेजकर सफाई करवाई गई है। समस्या पुरानी पाइपलाइन को लेकर है। इसे जल्द बदला जाएगा।
- बलिंदर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें