फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों हड़पे

Tue, 16 Apr 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आर्मी में अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर डॉक्टर व उसके क्लीनिक पर आने वाले करीब लोगों के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। क्लीनिक पर आने वाले नाहन हाउस निवासी सोनू बाछल पर डॉक्टर प्रदीप कुमार ने आरोप लगाए है। कहा कि झांसे में लेकर सभी से पैसे लिए और फिर नौकरी पर नहीं लगवाया। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में हीरा नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह डाॅक्टर है और आरोपी सोनू बाछल के भी क्लीनिक पर आने जाने की वजह से जानकारी हुई थी। आरोप लगाया कि उसके अलावा क्लीनिक में आने वाले कई अन्य व्यक्तियों को अपनी आर्मी में अच्छी जान पहचान बताकर व अपने अच्छे सरकारी लिंक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि तुम लोगों की आर्मी के विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी लगवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे उसने क्लीनिक पर आने वाले कई लोगों को अपनी बातों में लगाकर पैसे ले लिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने गुरदीप सिंह से 50 हजार, साहब सिंह से 1 लाख रुपये व राम कुमार वर्मा से 80 हजार, परमिंद्र सिंह से 1 लाख रुपये, राज कुमार से 80 हजार, गुरजीत से डेढ़ लाख रुपये व अन्य से पैसे लिए। वह भी उसकी बातों में आ गया और पैसे दे दिए। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें