संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जमीन खरीदवाकर मोटा मुनाफा दिलवाने के नाम पर सिटी के सेक्टर-7 निवासी पुनीत बत्रा से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र हरजाई, मीना रानी, लता रानी, प्रेम लता व वर्षा रानी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अंबाला शहर सेक्टर 7 निवासी पुनीत बत्रा ने एसपी अंबाला को शिकायत देते हुए बताया कि विवेक विहार निवासी नरेंद्र हरजाई और उसके परिवार की चार महिलाओं ने मिल कर उसके साथ 40 लाख की ठगी की है। डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपी जांच में पाया गया था कि आरोपी पक्ष ने पुनीत बत्रा के साथ 40 लाख का धोखा किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि 8 साल पहले आरोपियों से मनाली हाउस में 2 मकानों का बयाना किया था व उसके एवज में आरोपियों को 40 लाख रुपये की डिमांड की थी। कहा कि वह उसके मोटा मुनाफा देंगे। बाद में आरोपियों को पैसे दे दिए थे लेकिन अब उन्होंने इंकार कर दिया।