फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोजगार के सपने दिखा युवाओं से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीवीसी नेटवर्किंग कंपनी की ओर से युवाओं को रोजगार देने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवाओं को बुलाकर पहले फ्लैट में ट्रेनिंग देकर बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। फिर 90-90 हजार रुपये भी हड़प लिए। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब करीब सात युवक व युवतियों ने एसपी जश्नदीप रंधावा को शिकायत दी। एसपी के निर्देश पर बलदेव नगर पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर पंकज, मुकेश कुमार और सलमा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नारायणगढ़ निवासी शिकायतकर्ता प्रीति, श्वेता, संगीता, सुषमा, पूजा, पुनीत और हेमंत ने बताया कि पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात सलमा से हुई, जिसने पंकज और मुकेश से मुलाकात कराई। उसने बताया कि अंबाला सिटी में उनकी मॉडल टाउन रोड पर जीवीसी नाम से नेटवर्किंग कंपनी है, जिसके पंकज और मुकेश डायरेक्टर हैं। उन्हें काम करने के लिए युवक-युवती चाहिए। पहले वे ट्रेनिंग देंगे और फिर 15 से 18 हजार रुपये की नौकरी देंगे। आरोपियों ने ट्रेनिंग के नाम पर प्रत्येक युवा से 2200 रुपये लिए। इतना ही नहीं ट्रेनिंग के बहाने पटेल नगर में एक फ्लैट में करीब पांच दिन तक बंधक बना कर रखा। यहां आरोपियों ने उनके मोबाइल और दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए।


आरोपियों ने परिजनों से बात तक नहीं करने दी। आरोपियों ने रोजगार दिलवाने के बड़े-बड़े सपने दिखाकर झांसे में लिया। शुरुआत में आरोपियों ने कंपनी के प्रोडक्ट बेचने को कहा। आरोपी मुकेश और पंकज ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मांगे। उन्होंने आरोपियों की बातों में आकर 90-90 हजार रुपये जमा भी करा दिए। इसके बाद आरोपियों ने न नौकरी दी और न ही रुपये वापस किए। यही नहीं रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई बार शिकायतें देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर एसपी ने मामले में केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें