फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में महिला को जूस पिलाकर लूटा

Wed, 09 Oct 2013 12:02 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ में इलाज के लिए आई एक महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला की कानों की बालियां और पर्स में रखे 800 रुपये लूट लिया।
विज्ञापन


महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। होश में आने के बाद प्यारेवाला वासी कांता देवी पत्नी बबली ने बताया कि उसका इलाज नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल से चल रहा है। सोमवार को वह इलाज के सिलसिले में ही अस्पताल आई थी।

 इस दौरान वह बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक महिला ने उसे बातों में लगा लिया और थोड़ी देर बाद उसे जूस पिलाया। जूस पीने के बाद वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन


देर शाम तक जब महिला बेंच से नहीं उठी तो अस्पताल कर्मियों ने उसे इमरजेंसी में दाखिल करवाया, जहां मंगलवार को आंशिक तौर पर होश आने पर कांता ने बताया कि उसके कानों की बालियां और पर्स से 800 रुपये चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन


पूरी तरह होश में न आने के चलते डाक्टरों ने फिलहाल कांता को पंचकूला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें