फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, केयरटेकर को पीटा

Tue, 08 Oct 2013 11:59 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला के एक कांग्रेस नेता (महिला पार्षद का पति) ने साथियों संग मंगलवार शाम दबंगई दिखाते हुए एक ईंट भट्ठे के केयर टेकर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शहर अस्पताल में एमएलआर के बाद घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव काकरू के एक ईंट भट्ठे पर कांग्रेस नेता अपने साथियों के साथ पहुंचा। यहां पर इस कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर जेसीबी की सहायता से मिट्टी खोदनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान ईंट भठ्ठे की देखभाल कर रहा केयर टेकर आया और उसने मिट्टी खोदने से इस कांग्रेसी नेता को रोका। बस इसी बात पर कांग्रेस नेता को गुस्सा आ गया और केयर टेकर से उलझ पड़ा।
विज्ञापन


इस नेता के साथ आए अन्य लोगों ने भी केयर टेकर को घेर लिया। काफी देर तक केयर टेकर और कांग्रेसी नेता में बहस होती रही।

 इसी दौरान उक्त नेता के साथ आए लोगों व नेता ने केयर टेकर को पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने लाठियों व डंडों से केयर टेकर पर हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें